नई रक्षा वित्त सचिव बनीं नीता कपूर
नई दिल्ली। भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) की 1973 बैच की अधिकारी नीता कपूर ने सोमवार को नए रक्षा वित्त सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया। नीता ने इंदू लिबरहान का स्थान लिया है। इंदू सोमवार को सेवानिवृत हो गईं।
पढ़ें - देश-दुनिया की ताजा खबरें
पूर्वोत्तर की किसी महिला अधिकारी को पहली बार इस पद पर तैनात किया गया है। दिल्ली के राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज से शिक्षा पूरी करने वाली नीता कपूर के पास 37 सालों का अनुभव है।
इस मुख्य पद पर तैनाती से पहले कपूर रक्षा लेखा महानियंत्रक के पद पर नियुक्त थीं। इससे पहले वह कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में भी काम कर चुकी हैं। गौरतलब है कि नियुक्ति मामलों की कैबिनेट समिति ने उनके चयन को पिछले सप्ताह मंजूरी दी थी।













Click it and Unblock the Notifications