चीन में पाटिल ने कराये 4 व्यापारिक समझौते

पढ़ें - प्रतिभा पाटिल की खबरें
सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम कर रही भारतीय कंपनी इन्फोसिस ने चीन के शहर जियाझिंग में इन्फोसिस चीनी शैक्षणिक केंद्र के निर्माण की योजना बनाई है। इस केंद्र में 1,000 इंजीनियरिंग के स्नातकों को प्रशिक्षित किया जाएगा एवं नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा।
समझौते के बाद जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन्फोसिस द्वारा स्थापित किए जाने वाले शैक्षणिक केंद्र को जियाझिंग नगरपालिका बड़ी सफलता के रूप में देख रही है। इसके अलावा जीएमआर समूह की ओर से जीएमआर कमालंगा एनर्जी लिमिटेड ने उड़ीसा में 1050 मेगावाट कोयला आधारित बिजली परियोजना के लिए शांडोग विद्युत निर्माण कारपोरेश के साथ अनुबंध किया है।












Click it and Unblock the Notifications