सोनिया से नहीं मिल पाए जगन, कहा पार्टी नहीं छोड़ेंगे (लीड-2)

उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से मिलने को कहा गया है। कडप्पा से सांसद रेड्डी ने सोमवार को कहा कि वह पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं।

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने जनमोहन को 28 मई को हुई उस रैली के सिलसिले में बातचीत के लिए बुलाया था, जिसमें उन्हें वारांगल जिले के महबूबाबाद जाते समय एहतियात के तौर पर हिरासत में ले लिया गया था जिसकी वजह से समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसा भड़क उठी थी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार जगनमोहन इस उम्मीद से सोनिया गांधी से मिलने आए कि वह उन्हें बताएंगे कि रैली से उनका मकसद पार्टी को नुकसान पहुंचाना नहीं था और गांधी में उनकी पूरी आस्था है।

सूत्रों ने कहा कि उन्हें सोनिया के राजनीतिक सचिव नेता अहमद पटेल से मिलने का निर्देश दिया गया है। वह आंध्र प्रदेश लौटने से पहले वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी से भी मिलेंगे।

इस बीच पार्टी सूत्रों ने कहा है कि जनगनमोहन का रविवार को अचानक दिल्ली आना इस बात का संकेत है कि आदेशों के उल्लंघन के कारण पार्टी आला कमान उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का मन बना रहा है।

पार्टी प्रवक्ता जयंती नटराजन ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व इस मसले पर नजर रखे हुए हैं और जो भी कार्रवाई जरूरी समझी जाएगी, वह इन मामलों के प्रभारी महासचिव एम. वीरप्पा मोइली व केंद्रीय नेतृत्व द्वारा की जाएगी।

इससे पहले जगन ने कहा कि इस रैली का आयोजन उन्होंने अपने पिता आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की खातिर की थी, जिनकी पिछले साल हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।

जगन ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं जो कुछ भी कर रहा हूं अपने पिता के लिए कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि कांग्रेस अध्यक्ष मेरे दृष्टिकोण को समझेंगी।"

सीएनएन-आईबीएन न्यूज चैनल के साथ साक्षात्कार में जनग ने कहा कि वह पार्टी नहीं छोड़ने जा रहे हैं। "कांग्रेस छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता। मैं पार्टी से आग्रह करूंगा कि मुझे यात्रा करने की अनुमति दी जाए। मुझे विश्वास है कि मेरे विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।"

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पृथक राज्य की मांग लेकर तेलंगाना क्षेत्र में जारी तनाव को देखते हुए उनसे वहां रैली न करने को कहा था।

कांग्रेस नेता और वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को जगन को रैली रद्द करने को कहा था।

जगन ने दोहराया कि इस रैली का आयोजन उन परिवारों को ढांढस बंधाने के लिए किया गया था जिनके परिजनों ने हेलीकाप्टर दुर्घटना में उनके पिता की मौत के बाद खुदकुशी कर ली थी या फिर सदमे से मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+