मप्र में ग्रामीण सड़कों के लिए 235 करोड़ रुपये जारी
यह धनराशि (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) नाबार्ड में विशेष खिडकी के माध्यम से आरआईडीएफ के अंतर्गत मध्यप्रदेश ग्रामीण विकास प्राधिकरण (एमपीआरडीए) को सहायता अनुदान के रूप में दी जाती है। एमपीआरडीए राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत कार्यो को संचालन कर रही है।
प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना शत प्रतिशत केन्द्र प्रायोजित योजना है जो देश के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता उपलब्ध कराती है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 500 या अधिक व्यक्तियों की आबादी वाली सभी बस्तियों को तथा पहाड़ी क्षेत्रों, जनजातीय क्षेत्रों और रेगिस्तानी क्षेत्रों में करीब 250 लोगों और उससे अधिक व्यक्तियों वाली बस्तियों को अच्छी एवं मौसम अनुकूल सड़कों से जोड़ने पर बल दिया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications