शिमला में भाजपा नेता के बेटे की हत्या
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के 20 वर्षीय बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसकी एक दिन पहले ही सड़क पर तीन युवकों से झड़प हुई थी।
पढ़ें - राज्यों की खबरें
इस मामले में पुलिस ने रोहन भंडारी और विक्रम नाम के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुभम चौहान की कंगलोन श्मशान के निकट ही तीनों युवकों ने चाकू मारकर हत्या की। शुभम के पिता शेर सिंह चौहान भाजपा की शिमला जिला इकाई के अध्यक्ष हैं।
पुलिस का कहना है कि शनिवार को ओवरटेकिंग को लेकर इन युवकों और शुभम में झड़प हुई थी। इसके अगले दिन आरोपियों ने शुभम को चाकू मार दिया। उसे इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां शुभम को मृत घोषित कर दिया गया।













Click it and Unblock the Notifications