भारत-चीन व्यापार 60 अरब डॉलर का लक्ष्य पूरा करे : प्रतिभा पाटिल

पाटील ने कहा, "लंबे समय की साझेदारी के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम सहयोग के ऐसे आदर्श विकसित करें जिससे दोनों एक-दूसरे की चिंताओं का ख्याल कर सकें। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे आर्थिक संबंधों के विस्तार लेने के साथ भी ऐसा होगा।" पाटिल ने अपने संबोधन में भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय कारोबार के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा उम्मीद जतायी कि इस साल दोनों देशों का कारोबार 60 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। वर्ष 2000 में यह आंड़ा तीन अरब डॉलर का था जो वर्ष 2008 में 52 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है।
पाटील ने उन भारतीय उद्यमियों की सराहना की जो चीन के प्रतिस्पर्धी बाजार में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा, "चीनी बाजारों में भारतीय उद्योग की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए हमें और सफलता की आवश्यकता है।" राष्ट्रपति ने चीनी उद्यमियों से आग्रह किया कि वे भारत में निवेश करें। उन्होंने कहा कि भारत में इन कंपिनयों के लिए बेहतरीन अवसर हैं। पाटील सोमवार दोपहर स्वदेश रवाना होंगी और भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे दिल्ली पहुंचेंगी।












Click it and Unblock the Notifications