अमेरिका-भारत व्यापार परिषद को संबोधित करेंगे कृष्णा
यूएसआईबीसी की बैठक में कृष्णा भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के बारे में नई दिल्ली के दृष्टिकोड की चर्चा करेंगे।
दोनों देशों की सरकारों की नीतियों में परिवर्तन के पीछे उद्योग जगत की भूमिका को स्वीकार करते हुए कृष्णा दो जून को अमेरिकी उद्योग जगत की हस्तियों को संबोधित करेंगे। इसके एक दिन बाद गुरुवार को भारत-अमेरिका रणनीतिक वार्ता होगी।
पिछले वर्ष जुलाई में भारत का दौरा करने वाली विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने मुंबई में भारत के प्रभावशाली उद्योगपतियों से मुलाकात की थी।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और अमेरिका के साउदर्न मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी से स्नातक कृष्णा रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए अमेरिकी व्यापार जगत की भावनाओं से अवगत होंगे।
कृष्णा द्वारा यूएसआईबीसी की 35वीं आम बैठक में शिरकत करने के निमंत्रण को स्वीकार करने के संदर्भ में यूएसआईबीसी के अध्यक्ष रोम सोमर्स ने कहा, "ईमानदार रणनीतिक साझेदारी से उद्देश्यपूर्ण प्रौद्योगिकी साझेदारी की उपज होगी जिससे न केवल दोनों देशों के बीच विश्वास को मजबूती मिलेगी बल्कि यह वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को परिष्कृत कार्यबल बनाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications