सीआरपीएफ के जवान ने कश्मीर में आत्महत्या की (लीड-3)
पुलिस के अनुसार उत्तरी कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंद गांव में सीआरपीएफ की 118वीं बटालियन के परिसर में यह घटना हुई। जवान की पहचान कांस्टेबल सत्यदान मीणा के रूप में हुई है।
सीआरपीएफ के एक प्रवक्ता ने नई दिल्ली में बताया कि मीणा राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले थे।
प्रवक्ता ने कहा, "मीणा ने अपने शिविर के स्नानागार में अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।"
उन्होंने बताया कि मीणा 28 मई को छुट्टी से वापस लौटे थे।
प्रवक्ता ने जानकारी दी कि मीणा 2004 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे और पिछले एक साल से घाटी में तैनात थे।
जम्मू एवं कश्मीर के एक पुलिस अधिकारी ने श्रीनगर में बताया, "मामले की जांच की जा रही है।"
जम्मू एवं कश्मीर में तैनात सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के जवानों द्वारा खुदकुशी करने और अपने सहयोगियों या अधिकारियों को गोली मार देने की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
परिवार से लंबे समय तक दूर रहना, विपरीत परिस्थितियों में कठिन और कई-कई घंटों की ड्यूटी और मनोरंजन सुविधाओं की कमी को ऐसी घटनाओं के पीछे प्रमुख कारण माना जा रहा है।
ऐसी समस्याओं से बचने के लिए सलाहकार जवानों को समय-समय पर छुट्टियां देने, शिविरों के अंदर मनोरंजन की सुविधाएं मुहैया कराने और बेहतर कमान व नियंत्रण संरचना की जरूरत पर बल देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications