किंगफिशर, फिन्नएयर श्रेष्ठ हवाई सेवा प्रदाता कंपनी

एयरलाइन उद्योग में 'ऑस्कर्स' के नाम से चर्चित इस सम्मान में किंगफिशर को भारत और मध्य एशिया की बेहतरीन एयरलाइन, बेहतरीन इकोनॉमिक क्लास की सीट और बेहतरीन कर्मचारी सेवा श्रेणी के लिए चुना गया है। फिन्नएयर को कुल मिलाकर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली चार सितारा एयरलाइन होने के कारण सम्मानित किया गया है।

लंदन स्थित एजेंसी 'स्काईट्रैक्स' ने 100 अलग-अलग देशों में 1.8 करोड़ यात्रियों के बीच किए गए सर्वेक्षण के आधार पर इन परिणामों की घोषणा की। यह सर्वेक्षण जुलाई 2009 से अप्रैल 2010 के बीच किया गया।

किंगफिशर के मालिक विजय माल्या ने इस बारे में कहा, "स्टाईट्रैक्स से मान्यता मिलना एक सम्मान की बात है और हम अपने यात्रियों को धन्यवाद देना चाहते है जिन्होंने किंगफिशर से यात्रा करने का चुनाव किया।"

किंगफिशर उन छह एयरलाइंस में शामिल है जो स्काईट्रैक्स द्वारा तय मानकों को पूरा करती है। स्काईट्रैक्स ने अपने मानकों पर खरा उतरने वाली एयरलाइंस को पांच सितारा करार दिया है।

स्काईट्रैक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एडवर्ड प्लैस्टेड ने कहा, "उत्पादों और सेवाओं को सम्मिलित रूप से मुहैया कराने की क्षमता वाली एयरलाइंस को पांच सितारा करार दिया जाता है। किंगफिशर एयरलाइंस की पांच सितारा हैसियत बरकरार रहने से उसकी सेवाओं और गुणवत्ता का पता चलता है।"

इसके अलावा वनवर्ल्ड को बेहतर इंटरलाइन पैक्ट, कैथी पैसिफिक को बेहतरी ट्रांसपैसिफिक एयरलाइन, ड्रेगोननायर को बेहतरीन क्षेत्रीय कैरियर और क्वोंटस को बेहतरीन प्रीमियम इकोनॉमिक क्लास और सीट वाली एयरलाइन घोषित किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+