रेल हादसा: मृतकों की संख्या 95-110 के बीच
झारग्राम (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में गुरुवार की रात हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक ने बताया, "मरने वालों की संख्या अब 95 हो गई है। 167 लोग घायल हुए हैं।" जबकि एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की संख्या में 110 भी हो सकती है। यह हादसा गुरुवार रात लगभग 1:30 बजे हुआ था।
पढ़ें - रेलवे की खबरें
उल्लेखनीय है कि पश्चिमी मिदनापुर जिले में नक्सलियों द्वारा कथित विस्फोट के कारण हावड़ा से मुंबई जा रही ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस का इंजन और 12 डिब्बे पटरी से उतर गए और यह रेलगाड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। इस दुर्घटना के बाद से पूरा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। रेलवे प्रशासन प्रमुश ममता बैनर्जी ने इस मुद्दे पर तत्काल सक्रियता बरतते हुए मुआवजे की घोषणा की है। इसके अलावा प्रधानमंत्र ने भी मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।













Click it and Unblock the Notifications