मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख, रेड अलर्ट जारी

झारगाम (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में हुए हृदय विदारक हादसे के बाद प्रशासन सक्रिय हो चुका है। जहां एक ओर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है, वहीं दूसरी ओर हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए देश भर से शोक संदेश आ रहे हैं। मालूम हो कि हावड़ा-कुर्ला ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस का इंजन और 12 डिब्बे पटरी से उतर गए और फिर यह रेलगाड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 65 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

पढ़ें - रेलवे की खबरें

रेल मंत्री ममता बनर्जी ने घटना में मारे गए लोगों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि रेल पटरियों पर गश्त बढ़ाई जाएगी। मौका-ए-वारदात पर पहुंची ममता ने कहा, "हम मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देंगे। मृतकों के परिवारों से एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी।" साथ ही ममता ने हर घायल व्यक्ति को 1 लाख रुपये मुआवजा देने के साथ पूरा उपचार कराये जाने का वादा किया है।

ममता ने कहा, "इस तरह की घटनाओं की वजह से हम रेलवे को बंद नहीं कर सकते। यह जीवन रेखा है। रेलवे के साथ कुछ भी होने से देश के लोग प्रभावित होते हैं। अब हम गश्त बढ़ाएंगे। रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।" ममता ने दो टूक शब्दों में कहा कि हादसे का कारण बम धमाका है। उन्होंने कहा, "यह घटना बम विस्फोट की वजह से हुई। रेलगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह विस्फोट है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+