दिल्ली के अतिविशिष्ट लोगों को उपहार भेजेगा बिहार
मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी के अनुसार नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील और मनमोहन सिंह समेत कई विशिष्ट लोगों को बिहार की प्रसिद्ध शाही लीची तथा जर्दालु आम भेंट करने का निर्णय लिया है। अधिकारी का मानना है कि बिहार के प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए ऐसा निर्णय लिया गया है।
ज्ञात हो कि मुजफ्फरपुर की शाही लीची तथा भागलपुर के जर्दालु आम की अपनी खास पहचान है। यह उपहार जून महीने के अंतिम में भेजे जाने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अन्य अधिकारी के मुताबिक दिल्ली में 400 अतिविशिष्ट लोगों के लिए उपहार भेजने की योजना बनाई गई है। इसके लिए तैयारी भी प्रारंभ कर दी गई है। उपहार भेजे जाने वाले अति विशिष्ट लोगों में गृहमंत्री पी़ चिदंबरम, कृषि मंत्री शरद पवार, रेल मंत्री ममता बनर्जी के अलावा उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश तथा कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।
भागलपुर के जिलाधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि दिल्ली भेजने के कुल 425 पैकेट तैयार करवाए जा रहे हैं जिसमें प्रति पैकेट में पांच किलोग्राम आम रखा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पिछले तीन वषरें से बिहार सरकार दिल्ली के अतिविशिष्ट लोगों को उपहार भेजती रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications