मीरा कुमार भूटानी संसद को संबोधित करेंगी
लोकसभा सचिवालय के एक बयान में बताया गया, "मीरा कुमार एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बुधवार को भूटान के दौरे पर जा रही हैं। कुमार लोकसभा के पहले ऐसे अध्यक्ष हैं जो भूटानी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।"
भारतीय प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, गिरिजा व्यास, मिर्जा महबूब बेग और विश्व मोहन कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
बयान में बताया गया कि दौरे के दौरान कुमार का भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक, प्रधानमंत्री जिग्मे थिनले, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष त्शहोग्टन जिग्मे त्सूलटिम और विपक्ष के नेता से मिलने का कार्यक्रम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications