नैटो के सैन्य अड्डे पर हमला
दक्षिण
अफ़ग़ानिस्तान में विद्रोहियों ने नैटो के मुख्य सैन्य अड्डे पर हमला किया है. हालांकि अब स्थिति सामान्य हो गई है. नैटो प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि कंधार एयरफी़ल्ड पर रॉकेट और मॉर्टार से हमला किया गया. इसमें नैटो के कई लोग घायल हुए हैं. जब विद्रोहियों ने परिसर की घेराबंदी तोड़ अंदर घुसने की कोशिश की तो सैन्य अड्डे के अंदर स्टाफ़ को हाई अलर्ट पर कर दिया गया था. id="toptextpromo">पिछले
कुछ दिनों में नैटो के किसी अड्डे पर ये दूसरा हमला है. बुधवार को तालिबान चरमपंथियों ने बगराम में मुख्य अमरीकी सैन्य अड्डे पर हमला किया था. नैटो का कहना था कि बगराम हवाई अड्डे पर हुए हमले में सात विद्रोही मारे गए थे और पाँच नैटो सैनिक भी घायल हुए थे. बगराम अफ़ग़ानिस्तान के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक है जहाँ ज़्यादातर अमरीकी सैनिक तैनात हैं. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>शनिवार
को ही हुए एक अन्य हमले में नैटो के तीन लोग और एक नागरिक मारा गया. मंगलवार को एक आत्मघाती हमलावर ने काबुल में नैटो के काफ़िले पर हमला किया था जिसमें छह सैनिकों समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी. तालिबान ने विदेशी सैनिकों और अफ़ग़ान सुरक्षाकर्मियों के ख़िलाफ़ नए अभियान की घोषणा की है और ये हमले उसी के बाद हुए हैं.











Click it and Unblock the Notifications