छत्तीसगढ़ में बंद के दौरान ताजा नक्सली हमलों की आशंका

राज्य के दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को हुए नक्सली हमले में कम से कम 35 लोगों मारे गए थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा किए गए बंद के आह्वान के दौरान ताजा नक्सली हमलों की संभावना बढ़ी है। बंद से बस्तर क्षेत्र, राजनांदगांव के कुछ हिस्सों में तथा रायपुर व धमतरी के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन बाधित हुआ है।

पुलिस मुख्यालय के इस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "सड़कों पर यात्री बसें नहीं चल रही हैं और लोग अपने घरों के अंदर हैं। बस्तर के कई क्षेत्रों में जंगल से होकर गुजरने वाली सड़कों पर लकड़ी के लट्ठे रखकर नक्सलियों ने सड़क मार्ग बाधित किया है।"

बस्तर क्षेत्र के मुख्यालय जगदलपुर में कार्यरत एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, "बस्तर में पूर्ण आतंक जैसी स्थिति है। नक्सली हमले की आशंका को देखते हुए लोग डरे हुए हैं।"

नक्सलियों ने सोमवार को राजधानी रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर स्थित दंतेवाड़ा जिले में एक यात्री बस को निशाना बनाते हुए एक शक्तिशाली बारूदी सुरंग विस्फोट किया था, जिसमें कम से कम 35 विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और नागरिक मारे गए थे।

चालीस हजार वर्ग किलोमीटर में फैले बस्तर क्षेत्र में बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, बस्तर और दंतेवाड़ा जिले शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+