पाकिस्तान जाएंगे अमेरिका के सुरक्षा अधिकारी
समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स के मुताबिक दोनों वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचने की संभावना है। ये अधिकारी आतंकवादियों की पनाहगाह बने पाकिस्तान पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए दबाव बनाएंगे।
अमेरिकी अधिकारी पाकिस्तान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और टाइम्स स्क्वोयर कार बम मामले में मिली जानकारियों का आदान प्रदान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक फैसल शहजाद को हिरासत में लिया गया है।
समाचार पत्र ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता माइकल ए. हैमर के हवाले से कहा, "टाइम्स स्क्वोयर में असफल हुई विस्फोट की साजिश और अन्य आतंकवादी हमलों के सिलसिले में उन पर लगाम कसने के लिए हमें अपने प्रयासों में दोगुना रफ्तार से तेजी लानी पड़ेगी।"
उन्होंने कहा, "हमारा प्रयास होगा कि पाकिस्तान आतंकवादियों की सुरक्षित शरणस्थली न बने। हम एक ऐसा वातावरण बनाना चाहते हैं, जिसमें दोनों देशों के लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण जीवन जी सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications