भाजपा, झामुमो में सत्ता साझेदारी समझौता (लीड-1)

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा फिर से राज्य की कमान संभालेंगे। मुंडा के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में सोरेन ने कहा, "हम चक्रीय आधार पर सत्ता साझेदारी पर सहमत हो गए हैं। भाजपा और झामुमो दोनों 28-28 माह शासन करेंगे।"

मौजूदा राजनीतिक संकट के दौरान पहली बार सोरेन भाजपा नेताओं के साथ मीडिया के सामने उपस्थित हुए।

यह पूछे जाने पर कि पहले कौन सरकार का नेतृत्व करेगा, सोरेन ने कहा, "वर्तमान समय में मैं मुख्यमंत्री हूं।"

झारखण्ड में पार्टी मामलों की प्रभारी करुणा शुक्ला ने कहा कि शिबू सोरेन सत्ता हस्तांतरण के लिए 25 मई को पद छोड़ने पर राजी हो गए हैं।

मुंडा ने कहा कि भाजपा अगले 28 महीनों तक शासन चलाएगी और इसके बाद सत्ता झामुमो को सौंप देगी।

भाजपा सूत्रों के अनुसार पूर्व पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सोरेन को मंगलवार तक सत्ता साझेदारी पर फैसला लेने को कहा था, अन्यथा पार्टी बुधवार को समर्थन वापस लेने पर बाध्य होगी। इसके बाद ही सोरेन समझौते के लिए राजी हुए।

सूत्रों के अनुसार झामुमो ने कम से कम छह मंत्री पदों के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के पद की मांग रखी है। भाजपा पांच मंत्री पदों और विधानसभा उपाध्यक्ष का पद देने पर सहमत हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+