अफगानिस्तान: 43 लोगों के ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त
काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में 43 लोगों को ले जा रहा एक यात्री विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अफगानिस्तान के इस घरेलू विमान 'पामीर एयरवेज' का यहां के समय के अनुसार सुबह 8 बजे रडार से संपर्क टूट गया था।
इस विमान में 38 लोगों के साथ क्रू के 5 पांच सदस्य सवार थे। ये जानकारी एक सरकारी अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि ये विमान सालंग पास के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ से मिली जानकारी के मुताबिक विमान उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब वह अफगानिस्तान के उत्तरी कंदूज शहर से काबुल की ओर जा रहा था।
सालंग पास, काबुल के उत्तर में हिंदु कुश पहाड़ियों के पास स्थित है। इस विमान में कुछ विदेशी भी सवार थे। अभी दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।













Click it and Unblock the Notifications