दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
नई दिल्ली। राजधानी के रेलवे स्टेशन एनडीएलएस में अब प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगा, लिहाजा यात्रियों व रेल कर्मचारियों के अलावा अन्य लोग स्टेशन के प्लेटफॉर्म तक नहीं जा सकेंगे। ट्रेन के समय में अचानक परिवर्तन के कारण रविवार को मची भगदड़ के बाद रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इस फैसले के आते ही तत्काल प्रभाव से सोमवार से ही प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद हो गई है।
क्लिक करें- देश दुनिया की खबरें | बॉलीवुड हलचल
रेलवे बोर्ड के सदस्य विवेक सहाय के मुताबिक भगदड़ की वजह से यह फैसला लिया गया है। सोमवार से अब दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगा। यह फैसला रोज़ाना आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के साथ-साथ हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन पर भी प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेंगे।
गौरतलब है कि रविवार को रेलवे स्टेशन में पटना जा रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस के समय में अचानक हुए परिवर्तन के कारण अनन-फानन में यात्री इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। गर्मियों की छुट्टियों के कारण इन दिनों ट्रेनों में भारी संख्या में यात्री सफर कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications