ममता ने दिए स्टेशन में भगदड़ की जांच के आदेश
कोलकाता कार्यालय में ममता बनर्जी ने यह आदेश जारी किए। उन्होंने सख्ती से पता लगाने को कहा है कि आखिर इस भगदड़ के लिए कौन जिम्मेदार है। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल लोगों को पचास-पचास हजार रुपए मुआवजे की घोषणा की है।
ऐन मौके पर प्लेटफॉर्म संख्या बदलने के कारण हुई घटना
यह दुर्घटना स्टेशन पर बिहार जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस को पकड़ने के चक्कर में हुई। भगदड़ में एक महिला और एक किशोर की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा बिहार जाने वाली दो रेलगाड़ियों की प्लेटफार्म संख्या अचानक बदले जाने के कारण हुआ। जबकि रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि प्लेटफार्म संख्या 12 और 13 से लगे ओवरब्रीज पर कुछ लोगों के फिसल कर गिर जाने के कारण यह हादसा हुआ।
रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्राफिक) विवेक सहाय ने कहा कि विक्रमशिला एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 2.50 बजे से पांच मिनट की विलंब से प्लेटफार्म संख्या 12 से रवाना हुई। सामान्यत: यह प्लेटफार्म संख्या 13 से रवाना होती है। इसके तत्काल बाद भीड़ सप्तक्रांति एक्सप्रेस पकड़ने के लिए प्लेटफार्म संख्या 13 की ओर भागने लगी। यह ट्रेन सामान्यत: 12 नम्बर प्लेटफार्म से छूटती है। अंतिम समय में प्लेटफार्म की संख्या में हुए परिवर्तन को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications