राम मंदिर के लिए प्रतिबद्ध हैं कल्याण सिंह

Kalyan Singh
आगरा। छह दिसंबर 1992 को जब अयोध्‍या में कार सेवकों ने जब बाबरी मस्जिद ढहा दी, तब राज्‍य की कमान कल्‍याण सिंह के हाथ में थी। तब उन्‍होंने भले ही आनन-फानन में आकर इस्‍तीफा दे दिया था, लेकिन आज उन्‍हीं कल्‍याण सिंह फिर से राम मंदिर का मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि वो मंदिर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कल्याण सिंह ने आगरा में मीडिया से बातचीत में कहा कि जो भी आगे आकर राम मंदिर निर्माण की परियोजना को पूरा करने के लिए कदम उठाएगा वह उसका समर्थन करेंगे। कल्याण सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा), दोनों को भ्रष्टाचार में लिप्त होने और समाज को जातीय आधार पर बांटने का आरोप लगाया।

क्लिक करें- सिनेमा जगत की चटपटी खबरें

कल्याण सिंह ने कहा कि जाति आधारित जनगणना आवश्यक है, क्योंकि यह सामाजिक सीढ़ी में निचले पायदान पर पड़े लोगों के कल्याण के लिए विशेष परियोजनाओं पर काम करने में सरकार को मदद करेगी। सिंह ने इस वर्ष के प्रारंभ में जन क्रांति पार्टी का गठन किया था। वह पार्टी के एक नेता की शादी में हिस्सा लेने आगरा आए हुए थे। कल्याण ने कहा कि भाजपा की स्थिति शर्मनाक है और यदि उमा भारती भी पार्टी में वापस आ जाती हैं तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+