100 आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध

गृह मंत्रालय द्वारा तैयार की गई सूची में सबसे ऊपर लश्कर-ए-तैयबा का नाम है। उसके बाद जैश-ए-मोहम्मद, तहरीक-ए-फुरकान, अल बद्र, जमिअत-उल-मुजाहिदीन, अल कायदा, हरकत-उल-मुजाहिदीन, हरकत-उल-अंसार, हरकत-उल-जेहाद-ए-इस्लामी, हिज़बुल-मुजाहिदीन, उमर-उल मुजाहिदीन, जम्मू-कश्मीर इस्लामिक फ्रंट, सिमी, उलफा, एनडीएफबी, लिट्टे, दीनदार अंजुमन, सीपीएम (माओवादी), माओस्टि कम्युनिस्ट सेंटर, सीपीआई (माओवादी), आदि प्रमुख हैं।
क्लिक करें- बॉलीवुड की हलचल
इंडोनेशिया का जेमाह इस्लामिया, इस्लामिक लीबिया का जिहाद ग्रुप, मोरक्को का इस्लामिक कम्बैटैंट ग्रुप, इज्पिटियन इस्लामिक जिहाद, इंटरनेशनल इस्लामिक रिलीफ ऑर्गनाइजेशन, फिलीपीन्स का अबु सैयाफ समूह और इस्लामिक मूवमेंट ऑफ उज्बेकिस्तान भी इस साल इस सूची में शामिल कर लिया गया है।
इनमें से कई ऐसे संगठन ऐसे हैं, जिनके खिलाफ भारतीय जांच एजेंसियां जांच तो कर रही हैं, लेकिन देश में उन्हें औपचारिक तौर पर प्रतिबंधित नहीं किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि इनमें स सभी संगठन भारत में सक्रिय हैं या सक्रिय होने की योजना बना रहे हैं। लेकिन उन्हें प्रतिबंधित करने के कदम को उस सूरत में किसी कानूनी पेंच से बचने के रूप में देखा जा रहा है, जब इन संगठनों से जुड़ा कोई व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया गया हो।












Click it and Unblock the Notifications