अग्नि-2 का सफल परीक्षण
भुवनेश्वर।
उड़ीसा में सोमवार को परमाणु क्षमता से लैस मध्यम दूरी तक मार करने वाली अग्नि-2 मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया गया। इसकी मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर से अधिक है। id="toptextpromo">मध्यम
दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-2 मिसाइल का प्रक्षेपण उड़ीसा के भद्रक जिले के व्हीलर द्वीप से सैन्यकर्मियों ने किया। एकीकृत परीक्षण रेंज के निदेशक एस.पी.दाश ने बताया, "यह प्रक्षेपण बेहद सफल रहा। मिशन के सभी उद्देश्य पूरे हुए।" अग्नि-2 एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम का हिस्सा है। यह 20 मीटर लंबी है और 1,000 किलोग्राम का भार वहन करने की क्षमता से युक्त है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>भार
में कमी लाकर मिसाइल की मारक क्षमता को 3,000 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसे रेल और सड़क मोबाइल लांचर से प्रक्षेपित किया जा सकता है। अग्नि श्रेणी की पहली मिसाइल का वर्ष 1999 में इसी जगह से परीक्षण किया गया था। इसी मिशन के गत मई और नवंबर में हुए पिछले दोनों परीक्षण नाकाम रहे थे।











Click it and Unblock the Notifications