सड़क हादसे में वर-वधू सहित 6 की मौत
यह हादसा जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र में बुलंदशहर-बरेली मार्ग पर हुआ। सरिये से लदे एक ट्रक ने सामने से आ रही मारुति वैन को बेकाबू होकर टक्कर मार दी। जिले के पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) बाबू राम ने संवाददाताओं को बताया कि कार में दूल्हा-दुल्हन के साथ चार अन्य लोग सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई।
राम ने कहा कि दूल्हा और उसके साथ के लोग बुलंदशहर के सदर इलाके के रहने वाले थे और अलीगढ़ से बारात लेकर वापस लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि घटना के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications