पिता को मौत की नींद सुला, रात भर देखा टीवी
इस किशोर का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। उसके खिलाफ न्यू साऊथ वेल्स के सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा चलाया जा रहा है। उस पर आरोप है कि उसने मुडगी के निकट अपने घर में पिता की हत्या की।
अदालत में सोमवार को तथ्यों से जुड़ा एक बयान दिया गया। यह बयान सुनवाई के दौरान न्यायधीश पीटर जानसन को सौंपा गया। यह घटना इसी साल 23 अप्रैल की है।
समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार बयान में कहा गया है, "उस दिन (23 अप्रैल) रात लगभग 10.30 बजे इस किशोर ने इस घटना को अंजाम दिया। उसका कहना है कि बंदूक में गोलियां भरने के बाद उसने पिता द्वारा उसे शारीरिक रूप से दी गई प्रताणना को याद किया और फिर अपने पिता के कमरे में पहुंचा।"
बयान के मुताबिक, "उसने अपने पिता के कमरे की बत्तियां बंद कीं और अपनी आंख बंद करके गोली चला दी। इसके बाद वह अपने बिस्तर पर आ गया और पूरी रात टीवी देखता रहा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications