थाईलैंड में सुरक्षा बलों का कड़ा प्रतिरोध
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बैंकाक मेट्रोपोलिटन प्रशासन के इरावान आपात केंद्र ने कहा कि गुरुवार से जारी झड़पों में 244 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
प्रदर्शनकारियों का समर्थन कर रहे सेना के जनरल खट्टिया स्वासदिपोल (58 वर्ष) को गुरुवार को गोली मारे जाने के बाद हिंसा भड़की है। उनके सिर में गोली लगी थी और सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।
केंद्रीय बैंकाक में गुरुवार को विदेशी पत्रकारों को साक्षात्कार देते समय जनरल खट्टिया को गोली मारी गई थी।
स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया कि रविवार को हुई झड़पों में वायुसेना के एक अधिकारी सहित छह लोग मारे गए। घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है।
बैंकाक में सोमवार को सरकारी कार्यालय, स्कूल और यातायात का प्रमुख साधन भूमिगत रेलगाड़ियां बंद रहीं।
बैंकाक और कई पड़ोसी प्रांतों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है।
हजारों प्रदर्शनकारियों ने शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र पर तीन अप्रैल से ही कब्जा कर रखा है। प्रदर्शनकारी संसद को तुरंत भंग करके नए चुनाव करवाए जाने की मांग कर रहे हैं।
सेना के विद्रोह द्वारा वर्ष 2006 में सत्ता से बेदखल किए गए भगोड़े पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा प्रदर्शनकारियों को राजनीतिक और वित्तीय समर्थन दे रहे हैं।
सेना ने तीन वर्ग किलोमीटर के प्रमुख प्रदर्शन स्थल को अपने घेरे में ले लिया है लेकिन थाईलैंड के अन्य हिस्सों में भी हिंसा फैल गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications