कांग्रेस के लापता नेता और चालक की हत्या
पुलिस के अनुसार कैलाश अग्रवाल और उनका चालक दिनेश शुक्रवार से लापता थे। तलाशी के दौरान अग्रवाल की स्कार्पियो देवास-भोपाल मार्ग पर जली हुई हालत में मिली थी। उसी के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया था। इसी दौरान कडोला निवासी नारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसने कथित तौर पर अपराध स्वीकार किया।
धार के पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता ने आईएएनएस को सोमवार को बताया कि नारायण द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक खेत से शवों के अवशेष बरामद किए।
पूछताछ के दौरान नारायण ने बताया कि उस पर दर्ज एक मामले मे कैलाश ने गवाही दी थी और उसी का बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस नारायण के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications