झारखण्ड में बस पलटी, 11 मरे
बस पाकुड़ से दुमका जा रही थी और इसमें 45 से 50 लोग सवार थे। कोरियोधी गांव के समीप एक पेड़ से टकराने के बाद बस पलट गई।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को टेलीफोन पर बताया कि कम से कम 11 लोगों की मौत हुई और 18 घायल हुए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से सात की हालत गंभीर है।
दुर्घटना के शिकार लोगों के रिश्तेदारों ने हीरनपुर और ललितपुर रोड को जाम कर उग्र प्रदर्शन किया और 500,000 रुपये मुआवजे की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications