बुद्धदेव ने ममता के दावे को खारिज किया
भट्टाचार्य ने मीडियाकर्मियों से यहां कहा कि राज्य में अगले वर्ष निर्धारित समय के अनुसार ही चुनाव होंगे।
भट्टाचार्य ने कहा, "चुनाव अगले वर्ष निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे। संविधान के अनुसार समय पूर्व चुनाव कराए जाने का प्रस्ताव केवल राज्य सरकार कर सकती। दूसरा कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता और न तो किसी के पास ऐसा करने का अधिकार ही है।"
ज्ञात हो कि बनर्जी ने गुरुवार को दावा किया था कि यदि उनकी पार्टी कोलकाता नगर निगम और अन्य 81 नगरपालिकाओं के लिए 30 मई को होने वाले चुनाव में विजयी होती है तो, अगले वर्ष होने वाला राज्य विधानसभा का चुनाव समय पूर्व अक्टूबर में ही कराया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications