चित्रकूट में 2 डकैत मुठभेड़ में ढेर
पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ आज तड़के जिले के टकिरिया के जंगलों में हुई, जिसमें राजा खान और राहुल तिवारी नाम के दो डकैत मारे गए। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक तहसीलदार सिंह ने आईएएनएस को बताया कि मारे गये दोनों डकैतों पर उत्तर प्रदेश सरकार और मध्य प्रदेश में हत्या, लूट और अपहरण के करीब 20-20 आपराधिक मामले दर्ज थे।
सिंह ने बताया कि दोनों राज्यों की सरकारों ने मारे गये डकैतों पर इनाम घोषित कर रखा था। खान पर 60 हजार और तिवारी 22 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के बाद मौके से फरार डकैतों के पांच साथियों की जंगल में तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications