उत्तर भारत अधिकतम तापमान में वृद्धि (लीड-1)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीप और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर सकता है। विभाग ने संभावना जताई है कि जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले 48 घंटों के दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, और मध्य महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। भारत के तटीय इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबादी के आसार हैं। कर्नाटक के आतंरिक हिस्सों, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी गरज के साथ बारिश की संभावना है।
देश के पश्चिमोत्तर के मैदानी भागों में अधिकतम तापमान में किसी बदलाव के आसार नहीं हैं और पूर्वी, मध्य भारत के सटे इलाकों और तटीय भागों में अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम होने की उम्मीद है।
दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आईएमडी के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार वातावरण में नमी के प्रतिशत में वृद्धि के आसार हैं।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। विभाग के अनुसार आगामी हफ्ते में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रिकार्ड नहीं किया जाएगा। आईएमडी के अनुसार इस हफ्ते दिल्ली में तापमान में गिरावट के आसार नहीं हैं। विभाग ने कहा है कि कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है।
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इस दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान झांसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 45, वाराणसी का 44.5, कानपुर का 44, मिर्जापुर का 44.2 और लखनऊ का 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के प्रभाव से राज्य के तापमान में वृद्धि हो रही है। उन्होंने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना से इंकार किया है।
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राज्य में भीषण गर्मी के साथ लू का कहर भी जारी है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ है। भोपाल में अधिकतम तापमान 43.1, इंदौर में 41.6, ग्वालियर में 45.6 और जबलपुर में 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
बिहार में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पटना का अधिकतम तापमान 42़ 5, गया का 43़ 8 डिग्री, भागलपुर का 43़ 6 और पूर्णिया का 39़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने सोमवार को बताया कि राज्य में अगले 24 घंटों में मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि मानसून की बारिश होने तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications