उप्र में पारा 46 डिग्री पार
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान झांसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 45, वाराणसी का 44.5, कानपुर का 44, मिर्जापुर का 44.2 और लखनऊ का 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के प्रभाव से राज्य के तापमान में वृद्धि हो रही है। उन्होंने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications