रंजिशन कुओं में केरोसिन मिलाया
राज नगर थाना क्षेत्र के पाय गांव में तीन कुएं हैं। इन कुओं में कुछ शरारती लोगों ने केरोसिन मिला दिया, जिससे पानी पीने लायक नहीं बचा। राज नगर थाने के प्रभारी मुबारक अली ने सोमवार को बताया कि नरेंद्र सिंह और धीरज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर पानी के नमूनों को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जांच के लिए भेज दिया है।
बताया गया है कि पंचायत चुनाव के बाद से पाय गांव में आपसी रंजिश चली आ रही है और संभवत: उसी रंजिश के चलते केरोसिन कुओं में डाला गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications