दिल्ली में अधिकतम तापमान बढ़ने के आसार
आईएमडी के अनुसार सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार वातावरण में नमी के प्रतिशत में वृद्धि के आसार हैं।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। विभाग के अनुसार आगामी हफ्ते में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रिकार्ड नहीं किया जाएगा।
आईएमडी के अनुसार इस हफ्ते दिल्ली में तापमान में गिरावट के आसार नहीं हैं। विभाग ने कहा है कि कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications