धार में बनेगा डायनासोर जीवाश्म उद्यान
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की बैठक में डायनासोर जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान बनाने की अनुशंसा कर दी गई। धार के बाग में डायनासोर के अंडे मिलने के अलावा डायनासोर घरौंदे जीवाश्मकृत अवस्था में मिले हैं।
बैठक में चौहान ने कहा कि वन्य प्राणियों के संरक्षण और विकास में समन्वय और संतुलन आवश्यक है। विकास योजनाओं का क्रियान्वयन अपनी जगह जरूरी है वहीं वन्य प्राणियों का संरक्षण भी जरूरी है। इस बैठक में वन मंत्री सरताज सिंह और वन राज्य मंत्री जयसिंह मरावी भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications