राख के कारण ब्रिटेन में विमान सेवाएं प्रभावित
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ब्रिटेन की वायु यातायात सुरक्षा प्रणाली 'एनएटीएस' ने कहा है कि हवाई अड्डे रविवार देर रात एक बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक बंद रहेंगे।
रविवार को राख के बादलों की वजह से मैनचेस्टर, बर्मिघम, लीवरपुल, डबलिन, लीड्स और स्कॉटलैंड व उत्तरी आयरलैंड के हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया था।
बुधवार को यूरोप की वायु सुरक्षा एजेंसी 'यूरोकंट्रोल' ने कहा था कि आइसलैंड में फटे ज्वालामुखी से उठे राख के बादल छंट गए हैं।
उल्लेखनीय है कि आइसलैंड में मार्च में ज्वालामुखी फटा था, जिसके बाद से राख के बादल उठने लगे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications