सोनिया ने किया गांवों का दौरा, साधा मायावती पर निशाना (लीड-1)

इस दौरान उन्होंने सरेनी, डलमऊ और ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्रों के करीब दर्जनभर गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं।

रायबरेली के सरेनी कस्बे में भीड़ को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि केंद्र सरकार जो धन भेज रही है, उसका प्रयोग उत्तर प्रदेश के विकास में नहीं हो रहा है। मायावती सरकार पर विकास के काम में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते हुए सोनिया ने कहा कि जनता राज्य सरकार से पूछे कि केंद्र द्वारा भेजा जा रहा पैसा विकास कार्यो में क्यों नहीं लग रहा है।

अमेठी और रायबरेली को प्रदेश सरकार द्वारा सर्वाधिक उपेक्षा का शिकार बताते हुए सोनिया ने आह्वान किया कि वे अगर विकास चाहते हैं तो राज्य में कांग्रेस की सरकार बनवाएं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार सुबह करीब 11 बजे के बाद अपने संसदीय क्षेत्र के सरेनी कस्बे पहुंची, जहां उन्होंने उप डाकघर (सरेनी) के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। उसके बाद उन्होंने डलमऊ कस्बे जाकर भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के दूरभाष केंद्र में वाईमैक्स सेवा का शुभारंभ किया।

यहां से निकलने के बाद सोनिया ने विभिन्न गांवों में चौपालें लगाकर लोगों से उनका दुख-दर्द सुना और केंद्रीय योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी ली।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आईएएनएस को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने बेहटा कला, मियां का पुरवा, बैरमपुर, पूरी बल्ली का पुरवा, बरारा बुजुर्ग, बभनपुरवा, गदागंज, जलालपुर धई, गोंणा और मतीनगंज गांवों में चौपालें लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

सिंह के मुताबिक सोनिया ने ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत रोजगार मिल रहा है या नहीं..उनके जॉब कार्ड बने हैं या नहीं। जिन गांवों में उन्हें शिकायतें मिलीं वहां उन्होंने अधिकारियों से जवाब-तलब कर उनको फटकार लगाई।

इसके अलावा कई गांवों में लोगों ने अपनी सांसद से बिजली कटौती, सिंचाई के पानी की समस्या और खस्ताहाल सड़कों की शिकायतें कीं, जिन पर उन्होंने ग्रामीणों से जल्द निस्तारण का वायदा किया।

सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार रात ऊंचाहार स्थित राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के अतिथि गृह में विश्राम करेंगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया रात में भी अपने संसदीय क्षेत्र के गांवों का औचक भ्रमण कर सकती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+