नक्सलियों ने बदले की भावना में किया हमला : रमन सिंह
रायपुर, 17 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिह ने कहा है कि वामपंथी विद्रोहियों के खिलाफ राज्य में जारी कार्रवाई के बदले में नक्सलियों ने ताजा हमला किया है।
सोमवार को नक्सलियों द्वारा एक बस पर किए गए हमले में 35 लोगों की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दंतेवाड़ा में हुए इस हमले से साबित होता है कि नक्सली अलग-थलग पड़ गए हैं और वह अपने आप को साबित करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि यह हमला छत्तीसगढ़ के घने जंगलों वाले इलाके से नक्सलियों को खदेड़ने की कार्रवाई में लगे सुरक्षा बलों और पुलिस को हतोत्साहित करने के लिए किया गया है।
उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा की स्थिति पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications