दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, 35 की मौत

Naxal attack
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के घने जंगलों वाले दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने सोमवार शाम को एक बस को विस्फोट के जरिए उड़ा दिया, जिसमें कम से कम 35 विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और नागरिक मारे गए। इसी क्षेत्र में पिछले माह नक्सलियों ने 76 सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी थी।

इस हमले के बाद दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। सरकार ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे जघन्य करार दिया है। राजधानी रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर दंतेवाड़ा-सुकना रोड पर विस्फोट के बाद बस करीब 20 फुट ऊपर तक उछल गई। नक्सलियों ने विस्फोट में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल किया। इस घटना में बस में सवार 55 लोगों में अधिकतर के मारे जाने की आशंका है।

विस्फोट के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने आईएएनएस से फोन पर बातचीत में कहा कि बस पूरी तरह तबाह हो चुकी है। वहां पर 10 फुट गहरा गड्ढा बन गया है। शव बिखरे पड़े हैं। एसपीओ के स्वाचालित हथियार भी शवों के साथ वहां पड़े हुए हैं।

पढ़ें- राज्‍यों की खबरें | बॉलीवुड हलचल

राज्य के विशेष पुलिस महानिदेशक विजय रमन ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि करीब 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हालांकि 35 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। इसमें से 20-25 एसपीओ थे। नक्सलियों से निपटने के लिए स्थानीय समुदाय के लोगों को एसपीओ बनाया जाता है।

एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि बस पूरी तरह तबाह हो चुकी है। हमने 20 से 30 लोगों के शव देखे। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस हमले को असभ्य करार दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की सुरक्षा की स्थिति के बारे में वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से चर्चा करेंगे। बस का चालक आम नागरिक था। यह हमला शाम चार बजे हुआ। हमले के वक्त बस सुकमा शहर से करीब नौ किलोमीटर दूर थी।

नई दिल्ली में गृह सचिव जी. के. पिल्लै ने नक्सलियों द्वारा आम नागरिकों को निशाना बनाए जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा, "आज हमने जीवन के प्रति घृणा को देखा है। नक्सलियों ने एक नागरिक बस को उड़ाया है, जिसमें अधिकतर लोग जनजातीय और निर्देष थे।" उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को निशाना बनाया जाना नक्सलियों की हताशा को दर्शाता है।

पिछले माह की छह तारीख को नक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 75 जवानों सहित 76 सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी थी। हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की है। छह अप्रैल के हमले के बाद चिदंबरम ने इस्तीफे की पेशकश की थी। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ननकीराम कंवार ने कहा कि नक्सली अब निर्दोष लोगों को निशाना बनाने लगे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+