मंत्री के दफ्तर में बम की खबर से मचा हड़कंप
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कृषि मंत्री डेविड कार्टर के दफ्तर के कर्मचारी जब काम पर पहुंचे तो एक संदिग्ध वस्तु दिखी। स्थानीय मीडिया की खबरों में इस संदिग्ध वस्तु पर 'बम' लिखा था।
इसके बाद पुलिस ने संसद परिसर की ओर से जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया। आसपास की इमारतों को 90 मिनटों के लिए खाली करा दिया गया। इसके बाद सेना का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा।
यहां हर सोमवार को कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक होती है। इस खबर के बाद बैठक को प्रधानमंत्री जॉन की के आधिकारिक निवास पर आयोजित किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications