नक्सली हमला : चिदंबरम ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है, "असहाय नागरिको पर नक्सली हमले की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।"
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ओंकार केडिया ने कहा कि 25 आम नागरिकों और 25 विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को ले जा रही बस को नक्सलियों ने इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के जरिए उड़ा दिया। बस दंतेवाड़ा के गडिरास से भुसारास जा रही थी।
उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने हताशा में यह कार्रवाई की है।
उन्होंने कहा कि एसपीओ नक्सलियों से लड़ने में नागरिक सहयोग पुलिस की भूमिका निभाते हैं और वे दंतेवाड़ा पुलिस से जुड़े हुए हैं।
आईईडी को पक्की सड़क पर लगाया गया था और उसमें रिमोट कंट्रोल के जरिज विस्फोट किया गया।
इससे पहले छह अप्रैल को हुए नक्सली हमले में 76 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications