अब तक के बड़े नक्सली हमले

नक्सलियों द्वारा किए गए कुछ बड़े हमले:

6 अप्रैल 2010: दंतेवाड़ा जिले के चिंतलनार जंगल में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के 75 जवानों सहित 76 लोगों की हत्या कर दी।

4 अप्रैल 2010: उड़ीसा के कोरापुट जिले में पुलिस की एक बस पर हमला, विशेष कार्य दल के 10 जवान मरे, 16 घायल।

23 मार्च 2010: बिहार के गया जिले में रेलवे लाइन पर विस्फोट करके भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को पटरी से उतारा। इसी दिन उड़ीसा की रेलवे पटरी पर हमला करके हावड़ा-मुंबई लाइन क्षतिग्रस्त की।

15 फरवरी 2010: पश्चिम बंगाल के सिल्दा में करीब 100 नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला करके 24 जवानों की हत्या की, हथियार लूटे।

8 अक्टूबर 2009: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में लाहिडी पुलिस थाने पर हमला करके 17 पुलिसवालों की हत्या की।

27 जुलाई 2009: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में लैंडमाइन विस्फोट में छह सीआरपीएफ जवानों की हत्या।

12 जुलाई 2009: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में तीन हमलों में 30 जवानों की मौत।

23 जुलाई 2009: बिहार के लखीसराय में चार नक्सलियों को छुडाने के लिए मोटर साइकिल पर सवार नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग की।

10 जून 2009: झारखण्ड के सारंदा जंगल में नियमित परेड पर गए सीआरपीएफ समेत सुरक्षा बलों के 9 जवानों की हत्या।

22 मई 2009: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 16 पुलिसवालों की हत्या।

13 अप्रैल 2009: उड़ीसा के कोरापुट जिले की बाक्साइट खदान पर हमले में 10 पुलिस जवानों की हत्या की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+