चीनी कंपनियों से भेदभाव न करे भारत: चीन

चीनी दूरसंचार कंपनियों के उत्पादों पर रोक लगाने के मामले पर चीनी वाणिज्य मंत्री याव जियान ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमें उम्मीद है कि भारत सभी व्यावसायिक संगठनों को निवेश का बेहतर अवसर प्रदान करने वाली नीतियां बनाएगा और चीनी कंपनियों से कोई भेदभाव नहीं करेगा।"

उन्होंने कहा, "चीनी कंपनियों के भारत में निवेश की तुलना में भारतीय कंपनियों का चीन में कहीं ज्यादा निवेश है और हम सभी को निवेश का बेहतर माहौल दे रहे हैं।"

चीनी दूरसंचार उत्पाद निर्माता कंपनी हुवेई और जेडटीई ने कहा कि उन्हें भारतीय दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों ने सूचित किया है कि उनके उत्पाद सरकार के सुरक्षा मानकों के अनुकूल नहीं हैं।

जबकि कुछ मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों का कहना है कि उन्हें सरकार का एक पत्र मिला है जिसके मुताबिक चीनी उपकरण की खरीदारी का रास्ता खुलने में अभी समय लगेगा क्योकि गृह मंत्रालय से अभी इसकी अनुमति ली जानी है।

उनका कहना है कि उन्हें चीनी वेंडर कंपनियों से उपकरण खरीदने की अनुमति नहीं है।

याव ने कहा कि दोनों देश इस मुद्दे को सुलझाने के लिए आपसी सहयोग और वार्ता करेंगे।

भारतीय कंपनियों को कहा गया है कि वे जो उपकरण खरीदती हैं उसकी जानकारी देकर गृह मंत्रालय से खरीदारी की मंजूरी लें।

हालांकि भारत सरकार का कहना है कि हमने चीनी दूरसंचार कंपनियों के उपकरणों की खरीदारी पर कोई रोक नहीं लगाई है।

सरकार का कहना है कि सुरक्षा कारण से वह सभी उपकरणों की जानकारी लेती है और प्रत्येक मामले के आधार पर निर्णय लेती है।

चीनी कंपनियों का कहना है कि वे भारत सरकार के साथ सभी तरह का सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+