आतंकवाद को धर्म से जोड़ना गलत : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने कहा, "वे विस्फोट के पीछे के संगठन का नाम ले सकते हैं। यह ठीक है लेकिन उसे एक धर्म से जोड़ना गलत है। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं है। किसी एक निष्कर्ष पर सीधे पहुंच जाना और एक धर्म पर उंगली उठाना गलत है।"
उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठनों और सुरक्षा के लिए खतरा बने लोगों को कानून के द्वारा मौत की सजा देनी चाहिए। मीडिया ट्रायल से बचा जाना चाहिए और संस्थानों को उनका काम करने देना चाहिए।
एनआईए के इस कदम का स्वागत करते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि विस्फोटों की एनआईए से जांच कराना सरकार का एक सही फैसला था।
उन्होंने कहा, "आरोप-पत्र दायर करने के लिए मैं एनआईए को बधाई देता हूं और एनआईए द्वारा खोजे गए सूत्रों से इंकार करने के अलावा भाजपा के पास अब कोई रास्ता नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications