दुनिया का तीसरा प्रमुख वांछित है दाऊद (लीड-1)

चौथी बार जारी हुई पत्रिका की इस सूची में दूसरे नंबर पर मेक्सिको के कुख्यात तस्कर जोआक्वि न गुजामैन को रखा गया है। दाऊद से पहले तीसरे स्थान पर यूरेशिया के संगठित अपराध की दुनिया का कुख्यात शख्स अलिमझान तुख्ताखोनोव था। वह अब खिसकर छठे स्थान पर चला गया है।

पत्रिका ने भगोड़ों की सूची पहली बार वर्ष 2008 में जारी की थी। गौरतलब है कि पहली सूची जारी होने के बाद अब तक इसमें शामिल किसी एक भी अपराधी-आतंकवादी के खिलाफ कोई कार्रवाई मूर्त रूप नहीं ले सकी।

ओसामा के बारे में कहा जाता है कि पाकिस्तान के कबायली इलाकों में कहीं छुपा हुआ है और पिछले आठ वर्षो से अपने खिलाफ जारी तलाशी अभियान से बचता आ रहा है। सूची में शामिल अन्य भगोड़े न सिर्फ कानून की पकड़ से बाहर हैं बल्कि ज्यादा ताकतवर भी हो चुके हैं।

मेक्सिको के कुख्यात तस्कर गुजामैन ने अपनी गतिविधियों का दायरा बढ़ा दिया है। इस पत्रिका का कहना है, "डी कंपनी नाम से आपराधिक गिरोह चलाने वाले दाऊद इब्राहीम और इतालवी माफिया मेसिवना देनारो अपने गिरोहों पर पकड़ को मजबूत बनाते प्रतीत हो रहे हैं।"

उसमें कहा गया है कि इब्राहीम का पांच हजार सदस्यों का सिंडीकेट है जो मादक पदार्थो की तस्करी से लेकर सुपारी लेकर हत्याएं कराने तक का काम करता है। इसकी गतिविधियां पाकिस्तान, भारत और संयुक्त अरब अमिरात में चलती हैं। अमेरिका सरकार का कहना है कि दाऊद के तस्करी के तार अलकायदा से जुड़े हैं। वर्ष 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों के षडयंत्रकारी दाऊद का संबंध आंतकवादी संगठन लश्कर-ए तैयबा से भी है।

इन सिलसिलेवार विस्फोटों में 257 लोग मारे गए थे और 713 लोग घायल हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+