मणिपुर को हवाई जहाज से जरूरी सामानों की आपूर्ति

गुवाहाटी में भारतीय खाद्य निगम के महानिदेशक एम. गोगोई ने आईएएनएस से कहा, "मणिपुर सरकार की मांग पर हमने 10 टन चावल भेज दिया है।"

गुवाहाटी के बोरझर हवाईपट्टी से चलकर वायुसेना के दो एएन-32 विमान मणिपुर की राजधानी इम्फाल के लिए जरूरी सामान लेकर पहुंच गए हैं।

खाद्यान्नों के अलावा जीवन रक्षक और अन्य दवाएं अगले दो दिनों में हवाई मार्ग के जरिए ही असम से भेजी जाएंगी।

नागा जनजाति समूहों के बंद के चलते मणिपुर अब तक के सबसे भीषण खाद्यान्न, दवा और ईंधन संकट से गुजर रहा है। नागा समूहों ने 11 अप्रैल से मणिपुर को बाकी देश से जोड़ने वाले दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिये हैं।

नागा इलाकों में जिला समिति के चुनावों को टालने के सरकार के फैसले का नागा जनजाति विरोध कर रहे हैं।

छह मई के बाद से प्रदेश में हालात और भी बदतर हो गए हैं। क्योंकि इसके बाद ही नागा समूहों ने राजमार्गों को पूरी तरह बंद किया। नागा समूह मणिपुर सरकार द्वारा पृथकतावादी नेता थुआंगलेंग मुइवा को उखरुल जिला स्थित उनके गांव सोमदल की यात्रा करने से रोकने के फैसले का विरोध कर रहे हैं।

मणिपुर के खाद्यान्न, वितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री वाई. इराबोट ने कहा, "मणिपुर में आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए सड़क मार्गों की हालात फिलहाल ठीक नहीं है।"

इराबोट ने समस्या से निपटने में नाकामी के लिए मुख्यमंत्री ओकराम इबोवी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, "बार-बार निवेदन करने के बावजूद, गृह मंत्रालय (मुख्यमंत्री प्रभार) जरूरी सामान लाने वाले ट्रकों को सुरक्षा महैय्या कराने में असफल रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+