गैस सिलेंडर फटने से 1 की मौत
एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई से 90 किलोमीटर उत्तर में स्थित राजेन्द्र केमिकल फैक्ट्री में दोपहर के करीब विस्फोट हुआ।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "विस्फोट से आग नहीं लगी। घटना के बारे में फोन पर जानकारी दी गई। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई।"
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में 20 वर्षीय करमनाथ दुघनाथ प्रतापति की मौत हो गई। शव को तारापुर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications