अफगानिस्तान में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त (लीड-2)
विमान दुर्घटना उस समय हुई जब वह उत्तरी कंदूज शहर से काबुल की ओर जा रहा था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता जेमाराये बशारे के हवाले से कहा है कि विमान काबुल से करीब 100 किलोमीटर दूर सालांग दर्रे के समीप बघलान और पारवान प्रांतों के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उन्होंने बताया कि मंत्रालय का दल घटनास्थल की ओर रवाना हो रहा है। खान ने बताया कि स्थानीय पामीर एयरलाइंस के इस विमान ने स्थानीय समय के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे कुंदूज से उड़ान भरी थी।
पामीर एयरवेज के महाप्रबंधक रहीमुल्लाह हामिद ने बताया कि 'विस्फोट वाले स्थल' का जायजा लेने के लिए वह उत्तरी सालांग जा रहे हैं।
बाघरान प्रांत के पुलिस प्रवक्ता अहमद जावेद बशारत ने बताया कि विमान सालांग दर्रे के दक्षिण में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications