काम पर लौटे श्रीधरन (लीड-1)
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 77 वर्षीय श्रीधरन का केंद्रीय दिल्ली स्थित डीएमआरसी कार्यालय पहुंचने पर सहयोगियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रीधरन सोमवार सुबह ठीक नौ बजे कार्यालय पहुंचे और सामान्य दिनचर्या के मुताबिक कामकाज निपटाया।
गौरतलब है कि श्रीधरन (77) को गत सात अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां के अपोलो अस्पातल में भर्ती कराया गया था।
वर्ष 1997 में दिल्ली मेट्रो की स्थापना के बाद से श्रीधरन इसका नेतृत्व कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications