रक्त जमने से जुड़ी बीमारियों में स्टेटिन दवा फायदेमंद
इस विषय पर शोध करने वाले कनेक्टिकट विश्वविद्यालय के वंजुल अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने विभिन्न परिस्थितियों में नसों में खून के जमाव से पीड़ित लोगों पर इस दवा के प्रभाव का अध्ययन किया है।
अग्रवाल कहते हैं कि दूसरे अध्ययनों में केवल कुछ खास स्टेटिन दवाओं के प्रभाव का विश्लेषण किया गया है, वहीं हमने संपूर्ण स्टेटिन दवाओं का अध्यययन करके निष्कर्ष दिए हैं।
शोधकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने 9 लाख पुरुषों और महिलाओं पर 10 अध्ययनों के जरिए नसों में रक्त के थक्के जमने की समस्या की रोकथाम के प्रभाव का अध्ययन किया है। नसों में रक्त का थक्का जमने से ह्रदयाघात का गंभीर खतरा पैदा हो जाता है।
उन्होंने कहा कि स्टेटिन नसों में रक्त जमने की सभी समस्याओं में मरीजों के लिए लाभदायक पाई गई है।
शोध के निष्कर्षो को न्यू ऑलिंस में आयोजित अमेरिकन थोरेसिस सोसायटी के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications